World

ईरान की नौसेना पर ताबड़तोड़ हमले, चुन-चुन कर निशाना बना रहा अमेरिका… देखें जहाज डुबोने का VIDEO

US Iran Conflict: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग अब अमेरिका की सीधी सैन्य कार्रवाई के कारण और भी व्यापक रूप ले चुकी है। समुद्र से लेकर जमीन तक कई मोर्चों पर हमले जारी हैं और खास तौर पर ईरान की नौसेना को निशाना बनाया जा रहा है।

अमेरिका पहले ही यह संकेत दे चुका था कि वह ईरान की समुद्री ताकत को कमजोर करने के लिए सख्त कदम उठाएगा। इसी रणनीति के तहत अमेरिकी सेना लगातार ईरानी नौसैनिक ठिकानों और जहाजों को निशाना बना रही है। अब तक कई जहाजों को नुकसान पहुंचाने या नष्ट करने का दावा किया गया है।

बड़े ड्रोन कैरियर जहाज पर हमला

शुक्रवार को अमेरिकी सेना ने समुद्र में एक और बड़ा हमला किया। जानकारी के मुताबिक ईरान की नौसेना के एक बड़े ड्रोन कैरियर जहाज को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह जहाज आकार में द्वितीय विश्व युद्ध के दौर के विमानवाहक पोत जितना बड़ा था।

हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और वह समुद्र में जलता हुआ दिखाई दिया। माना जा रहा है कि इस हमले से ईरान की नौसैनिक क्षमताओं को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

ईरान ने भी किया पलटवार

हालांकि संघर्ष एकतरफा नहीं है। ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को ईरान ने फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला किया। इसे अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

यह हमला उस घटना के एक दिन बाद हुआ जब अमेरिका ने श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबोने का दावा किया था। उस हमले में 87 ईरानी नौसैनिकों की मौत और 32 के घायल होने की खबर सामने आई थी।

ये भी पढ़ें- Russin Crude Oil: मिडिल ईस्ट जंग के बीच रूस से तेल खरीदेगा भारत, नहीं होगा पेट्रोल-डीजल का संकट

30 से ज्यादा जहाज डुबोने का दावा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर ने दावा किया है कि अब तक अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में ईरान के 30 से अधिक जहाजों को नष्ट या डुबो दिया गया है। इनमें ईरान का एक ड्रोन कैरियर जहाज भी शामिल बताया जा रहा है।

इन दावों से संकेत मिलता है कि समुद्री मोर्चे पर ईरान की सेना को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि इसके बावजूद ईरान की तरफ से हमले जारी हैं और दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।

सात दिन से जारी है युद्ध

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच यह संघर्ष अब सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। लगातार हो रहे हवाई और समुद्री हमलों के कारण हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इस संघर्ष में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद युद्ध रोकने के लिए कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है और सैन्य कार्रवाई जारी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ही संकेत दिया था कि अमेरिका ईरान की नौसेना को पूरी तरह कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहा है। उनका कहना था कि यदि जरूरत पड़ी तो ईरान की समुद्री ताकत को खत्म कर दिया जाएगा।

ट्रंप की नई चेतावनी

मध्य पूर्व में जारी इस संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बयान देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका मुख्य ध्यान ईरान के साथ चल रहे संघर्ष पर है।

हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस युद्ध के बाद अमेरिका का ध्यान क्यूबा की ओर भी जा सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें- अब नहीं होंगे ऑनलाइन ठगी के शिकार! 1930 पर कॉल करते ही फ्रीज होंगे पैसे, तैयार हुए ‘साइबर कमांडो’

Shreeom Singh

Shreeom Singh is a Digital Journalist with over 3 years of experience in the media industry. Having worked with prestigious organizations like Bharat 24, Network 10, and APN News. Shreeom specializes in a wide spectrum of beats, including World, Sports, Business, Lifestyle, and Health. He is dedicated to delivering well-researched and engaging stories to a global audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *