Sports

T20 World Cup: टीम इंडिया को SA ही दिला सकता है सेमीफाइनल में एंट्री, हार के बाद क्या है समीकरण?

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी। इस हार ने भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल बना दी है और अब टीम पूरी तरह समीकरणों पर निर्भर हो गई है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद ग्रुप-1 की तस्वीर साफ हो गई है। दक्षिण अफ्रीका 2 पॉइंट्स और +3.800 नेट रन रेट के साथ आगे है, जबकि भारत 0 पॉइंट्स और -3.800 NRR के साथ पीछे है। वहीं वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने अभी अपने मैच शुरू नहीं किए हैं।

भारत के लिए क्या है रास्ता

भारत के पास अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच बाकी हैं। अगर टीम इंडिया दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो उसके 4 पॉइंट्स हो जाएंगे। लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, क्योंकि खराब नेट रन रेट भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में हिंदू सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा धार्मिक समुदाय, यहूदी-मुस्लिम से भी आगे, रिसर्च में खुलासा

कैसे मदद कर सकता है साउथ अफ्रीका

इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। अगर अफ्रीकी टीम अपने बाकी दोनों मैच जीत लेती है, तो उसके 6 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे 2-2 पॉइंट्स तक ही सीमित रह सकते हैं, जिससे भारत 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकता है।

NRR बना सबसे बड़ा खतरा

अगर दक्षिण अफ्रीका कोई मैच हार जाती है, तो ग्रुप में पॉइंट्स की बराबरी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में फैसला नेट रन रेट से होगा, जहां भारत फिलहाल काफी पीछे है।

अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया को अगले दोनों मैच सिर्फ जीतने ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतने होंगे। तभी नेट रन रेट सुधर सकता है और सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रह पाएगी।

ये भी पढ़ें- हॉरर टास्क और हिंसा… बच्चों के लिए खतरा बन रहे ये 4 मोबाइल गेम्स, गाजियाबाद वाली बहनों को थी लत

Shreeom Singh

Shreeom Singh is a Digital Journalist with over 3 years of experience in the media industry. Having worked with prestigious organizations like Bharat 24, Network 10, and APN News. Shreeom specializes in a wide spectrum of beats, including World, Sports, Business, Lifestyle, and Health. He is dedicated to delivering well-researched and engaging stories to a global audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *