Sports

T20 World Cup 2026 से बांग्लादेश बाहर, भारत में नहीं भेजेगा अपनी टीम, सरकार का फैसला

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ हुई बैठक के बाद खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलना चाहता है, लेकिन भारत में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं बनी हुई हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि बोर्ड इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से दोबारा बातचीत करेगा। उन्होंने कहा कि ICC से आग्रह किया जाएगा कि वह बांग्लादेश की चिंताओं को गंभीरता से ले। उन्होंने यह भी कहा कि हालिया ICC बोर्ड बैठक में कुछ फैसले चौंकाने वाले रहे, लेकिन इसके बावजूद BCB ICC के साथ संवाद जारी रखेगा।

ICC ने BCB को एक दिन का समय दिया

इससे एक दिन पहले, 21 जनवरी को ICC ने BCB को भारत में वर्ल्ड कप खेलने को लेकर अंतिम फैसला लेने के लिए एक दिन का समय दिया था। बोर्ड बैठक में ICC ने बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग को भी अस्वीकार कर दिया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने का प्रस्ताव रखा था।

आसिफ नजरुल ने कहा कि भले ही ICC यह दावा करे कि कोई सुरक्षा खतरा नहीं है, लेकिन वास्तविकता अलग है। उन्होंने कहा कि एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल से बाहर किया गया, जबकि वही देश वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि उस घटना के बाद से अब तक हालात में क्या बदलाव आया है।

ये भी पढ़ें- Republic Day से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! पुलिस ने जारी की अलकायदा आतंकी मोहम्मद रेहान की तस्वीर

नजरुल ने कहा कि जब मुस्तफिजुर रहमान जैसे खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं दी जा सकी, तो यह भरोसा करना मुश्किल है कि ICC सभी बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के साथ हुई बैठक का उद्देश्य सिर्फ उनकी राय जानना था और बोर्ड किसी भी हाल में खिलाड़ियों को जोखिम में नहीं डालना चाहता।

मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने पर विवाद

बांग्लादेश में हिंदुओं की कथित हत्याओं के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने का दबाव बनाया। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले पर आपत्ति जताई।

मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर किए जाने के मुद्दे को बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने जोर-शोर से उठाया। यूनुस सरकार पर दबाव बढ़ने के बाद बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने की मांग सामने आई, जिसे सुरक्षा कारणों से जोड़ा गया। हालांकि, ICC ने इस मांग को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bank Strike: 27 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल, 8 लाख कर्मचारी-अधिकारी होंगे शामिल, क्या है मांग?

NEWSINGEST

Admin of this website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *