World

Trudeau-Perry Relationship: कैटी पेरी ने की जस्टिन ट्रूडो के साथ रिलेशनशिप की घोषणा, देखें Photos

Justin Trudeau-Katy Perry Relationship: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी के बीच रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं। अब इस मामले में स्पष्टता आई है। कैटी पेरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर यह साबित कर दिया है कि उनका ट्रूडो के साथ संबंध सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं है।

पोस्ट में दोनों को बहुत आरामदायक और खुशहाल अंदाज में देखा जा सकता है। उनके इस अंदाज ने दुनिया भर में रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और मजबूत कर दिया।

जापान टूर में साथ बिताए खास पल

कैटी पेरी वर्तमान में जापान टूर पर हैं। इसी दौरान उन्होंने ट्रूडो के साथ बिताए गए लम्हों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इनमें एक तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, जबकि एक वीडियो में वे साथ में भोजन कर रहे हैं और बातचीत में व्यस्त हैं।

पेरी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Tokyo times on tour and much more…” यानी उन्होंने टोक्यो टूर के दौरान बिताए गए खास पलों का जिक्र किया। यह पोस्ट दर्शाती है कि दोनों ने अपनी यात्रा का भरपूर आनंद लिया और समय का अधिकतर हिस्सा साथ बिताया।

ये भी पढ़ें- आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा… शराब पीने के बाद क्यों बढ़ जाता है कॉन्फिडेंस, शरीर पर क्या होता है असर?

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री का बयान

इस रिश्ते की पुष्टि का बड़ा प्रमाण जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बयान से मिला। किशिदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि जस्टिन ट्रूडो अपनी पार्टनर के साथ जापान आए थे और उन्होंने उनके साथ लंच भी किया। इस बयान ने दोनों के रिश्ते के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्सुकता और बढ़ा दी।

पहली सार्वजनिक अपीयरेंस

ट्रूडो और पेरी पहली बार अक्टूबर 2025 में पेरिस में कैटी पेरी के 41वें जन्मदिन समारोह में सार्वजनिक रूप से साथ दिखाई दिए। इससे पहले, जुलाई 2025 में दोनों को कनाडा में अपने पालतू कुत्तों के साथ घूमते हुए देखा गया था। ये सार्वजनिक नज़र आने के मौके दर्शाते हैं कि उनका रिश्ता लंबे समय से विकसित हो रहा है।

रिश्ता कब और कैसे शुरू हुआ

सूत्रों के अनुसार, ट्रूडो और पेरी की मुलाकात के बाद उनका रिश्ता मॉन्ट्रियल में गहरा हुआ। तभी से दोनों की डेटिंग शुरू हुई और उन्हें कई निजी मौकों पर एक साथ देखा गया। इस दौरान दोनों ने अक्सर निजी और आरामदायक समय बिताया, जिससे उनके रिशते में विश्वास और निकटता बनी।

ये भी पढ़ें- Putin India Visit VIDEO: अपनी ‘ऑरस सीनेट’ कार छोड़ पीएम मोदी के साथ फॉर्च्यूनर में बैठे पुतिन, देखें Video

Shreeom Singh

Shreeom Singh is a Digital Journalist with over 3 years of experience in the media industry. Having worked with prestigious organizations like Bharat 24, Network 10, and APN News. Shreeom specializes in a wide spectrum of beats, including World, Sports, Business, Lifestyle, and Health. He is dedicated to delivering well-researched and engaging stories to a global audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *