World

पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है ‘एलियन शिप’, नवंबर में हो सकता है टक्‍कर, क्या सच होगी बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी?

वॉशिंगटन: साल 2025 को लेकर प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी फिर से चर्चा में है। उन्होंने दावा किया था कि इस साल इंसान का सामना एक अलौकिक जीवन से हो सकता है। अब, वैज्ञानिकों की ओर से आई एक नई चेतावनी ने इस भविष्यवाणी को फिर से प्रासंगिक बना दिया है।

हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी वस्तु का पता लगाया है जो बेहद तेज गति से पृथ्वी की दिशा में बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि यह वस्तु किसी अंतरिक्ष यान जैसी प्रतीत हो रही है और इस साल नवंबर में पृथ्वी के बेहद करीब पहुंच सकती है।

क्या है 3I/ATLAS?

एक जुलाई को खोजी गई इस वस्तु को वैज्ञानिकों ने 3I/ATLAS नाम दिया है। यह लगभग 2,00,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सूर्य की तरफ बढ़ रही है। माना जा रहा है कि इसका व्यास करीब 15 मील है — जो कि न्यूयॉर्क के मैनहट्टन से भी बड़ा है। खगोलविदों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह वस्तु हमारे सौर मंडल के बाहर से आई है।

एलियन तकनीक या सिर्फ एक धूमकेतु?

जहां कई विशेषज्ञ इसे एक बड़ा धूमकेतु मान रहे हैं, वहीं हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े खगोलभौतिकविद एवी लोएब और उनकी टीम के वैज्ञानिक इसे एक कृत्रिम वस्तु मानते हैं। उनका तर्क है कि 3I/ATLAS की गति, आकार और कक्षा (ऑर्बिट) इसे एक सामान्य धूमकेतु की श्रेणी से अलग बनाते हैं। उनका कहना है कि यह किसी उच्च तकनीकी निगरानी यंत्र का हिस्सा हो सकता है, जिसे जानबूझकर पृथ्वी के पास भेजा गया हो।

नवंबर में ओझल हो सकती है ये वस्तु

सबसे रोचक बात यह है कि नवंबर में यह पिंड सूर्य के सबसे नजदीकी बिंदु से गुजरेगा, जिससे यह पृथ्वी से कुछ समय के लिए दिखाई नहीं देगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जानबूझकर उठाया गया कदम हो सकता है ताकि पृथ्वी की दूरबीनें इसका पीछा न कर सकें।

डार्क फॉरेस्ट थ्योरी का समर्थन?

लोएब की टीम का मानना है कि अगर यह वस्तु सचमुच एलियन तकनीक है, तो यह ‘डार्क फॉरेस्ट’ सिद्धांत को मजबूत करता है, जिसमें कहा गया है कि उन्नत सभ्यताएं अपनी मौजूदगी छिपा कर रखती हैं ताकि किसी संभावित खतरे से बच सकें।

ये भी पढ़ें- Babydoll Archie: बदला लेने के लिए असली महिला का AI से बनाया एडल्ट कंटेंट, इससे कैसे बचें?

Shreeom Singh

Shreeom Singh is a Digital Journalist with over 3 years of experience in the media industry. Having worked with prestigious organizations like Bharat 24, Network 10, and APN News. Shreeom specializes in a wide spectrum of beats, including World, Sports, Business, Lifestyle, and Health. He is dedicated to delivering well-researched and engaging stories to a global audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *