Valentine’s Day: साथ में कुकिंग से कैंडल लाइट डिनर तक… कम बजट में घर पर वैलेंडाइन डे मनाने के तरीके

Valentine’s Day
Valentine’s Day

Valentine’s Day: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार और रिश्तों को खास बनाने का मौका देता है। आमतौर पर कपल्स बाहर घूमने, डिनर डेट या गिफ्ट देने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन कई बार बजट कम होने या भीड़-भाड़ से बचने की वजह से लोग घर पर ही सादगी से सेलिब्रेशन करना चाहते हैं। अच्छी बात यह है कि कम खर्च में भी वैलेंटाइन डे को यादगार बनाया जा सकता है।

अगर आप भी इस बार अपने पार्टनर के साथ घर पर ही सुकून से वक्त बिताना चाहते हैं, तो यहां बताए गए आसान और कम बजट वाले तरीकों से दिन को खास बना सकते हैं-

  1. साथ मिलकर कुकिंग करें

घर पर मिलकर खाना बनाना एक अच्छा तरीका है। आप दोनों अपनी पसंद की डिश चुनें और किचन में साथ मिलकर तैयार करें। हल्का म्यूजिक चलाएं, बातें करें और एक-दूसरे की मदद करें। साथ बनाया हुआ खाना रिश्ते में अपनापन बढ़ाता है और माहौल को खुशनुमा बनाता है।

  1. घर पर कैंडल लाइट डिनर का इंतजाम

रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही छोटा-सा रोमांटिक सेटअप बनाएं। डाइनिंग टेबल या बालकनी/छत पर टेबल लगाकर मोमबत्तियां जलाएं, हल्का म्यूजिक रखें और अपना पसंदीदा खाना एंजॉय करें। कुछ फूलों या लाइट्स से सजावट कर दें तो माहौल और सुंदर बन जाएगा।

ये भी पढ़ें- S-400 Deal: राफेल जेट के साथ S-400 मिसाइल भी खरीदेगा भारत, रक्षा मंत्रालय ने दी खरीद को मंजूरी

  1. मूवी या वेब सीरीज देखें

अगर आप दोनों शांति से समय बिताना चाहते हैं, तो साथ में मूवी या वेब सीरीज देखना अच्छा विकल्प है। पॉपकॉर्न बनाएं, कंबल ओढ़कर आराम से बैठें और पसंदीदा कंटेंट देखें। बीच-बीच में बातें करें, हंसें और साथ समय बिताएं।

  1. छोटे-छोटे गेम्स खेलें

घर पर हल्के-फुल्के गेम्स खेलकर भी मजा लिया जा सकता है। जैसे स्टोन-पेपर-सीजर, लूडो या चेस। आप मजेदार शर्तें जोड़ सकते हैं, जैसे हारने वाला तारीफ करेगा या छोटा-सा टास्क करेगा। इससे माहौल हल्का और खुशहाल बना रहता है।

  1. पसंदीदा एक्टिविटी साथ करें

आप दोनों की जो भी पसंदीदा एक्टिविटी हो, उसे साथ करें। पेंटिंग, डांस, म्यूजिक सुनना, फोटो क्लिक करना या पौधे लगाना ऐसी छोटी-छोटी चीजें रिश्ते में गर्माहट लाती हैं। साथ कुछ नया करना यादों को और खास बना देता है।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान पर फुटबॉल के महारथी ‘इटली’ ने कैसी बनाई अपनी जगह?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *