India

पहली बार NDA और INDIA दोनों का CM फेस नहीं, मैदान में 1,314 उम्मीदवार… बिहार विधानसभा चुनाव की खास बातें

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का राजनीतिक माहौल काफी दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार ना सिर्फ सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान देखने को मिली, बल्कि पहली बार ऐसा हुआ है जब दोनों प्रमुख गठबंधन- INDIA और NDA ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है।

बिहार में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं-

  • पहले फेज में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होगी।
  • दूसरे फेज में 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 1,314 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिनमें से 300 से अधिक उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए और 61 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए।

INDIA गठबंधन में बगावत और खींचतान

INDIA गठबंधन में इस बार गहरा मतभेद और तालमेल की कमी देखने को मिली।

RJD ने अंतिम दिन, नॉमिनेशन खत्म होने से महज 7 घंटे पहले, अपने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

कुल 243 सीटों पर महागठबंधन ने 254 उम्मीदवार उतार दिए, जो दिखाता है कि भीतरखाने समन्वय की कमी रही।

12 सीटों पर महागठबंधन के ही दल एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं।

VIP ने बढ़ाया महागठबंधन की मुश्किलें

विकासशील इंसान पार्टी (VIP), जो पहले NDA का हिस्सा थी, इस बार INDIA गठबंधन में शामिल हो गई।

VIP ने जिन 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, उनमें से 2 सीटों पर RJD ने भी अपने उम्मीदवार दे दिए।

इससे गठबंधन में तालमेल की कमी साफ झलकती है।

ये भी पढ़ें- JDU ने अनंत सिंह समेत 3 बाहुबलियों को उतारा, 101 उम्मीदवारों में 13 महिलाएं और 4 मुस्लिम, देखें लिस्ट

NDA में भी संतुलन बिगड़ा

  • NDA में भी सीटों का बंटवारा आसान नहीं रहा, लेकिन कम से कम एकजुटता दिखाई दी।
  • BJP अब भी NDA की सबसे बड़ी पार्टी है।
  • JDU की सीटें घटा दी गईं, ताकि BJP को ज्यादा सीटें मिलें।
  • LJP (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं।
  • HAM और RLM जैसी छोटी पार्टियां भी गठबंधन का हिस्सा हैं।

74 राजनीतिक दल मैदान में

  • इस बार के चुनाव में कुल 74 राजनीतिक पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं।
  • इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह के दल शामिल हैं।
  • AAP और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है।

महिला उम्मीदवारों को कितना मौका?

महिलाओं को टिकट देने में RJD सबसे आगे रही है।

  • RJD: 24 महिला उम्मीदवार
  • कांग्रेस: 5 महिलाएं
  • JDU और BJP: 13-13 महिलाएं
  • LJP (R): 6 महिलाएं

इनमें से कई महिला उम्मीदवार नेता की पत्नी या बेटी हैं।

जातीय आंकड़े क्या कहते हैं?

RJD ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए टिकट बांटे हैं:

  • 51 यादव
  • 19 मुस्लिम
  • 14 सवर्ण
  • 11 कुशवाहा
  • 7 वैश्य समुदाय
  • 13 सीटों पर सवर्ण उम्मीदवार

वहीं, JDU ने केवल 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 8 घंटे में घुटनों पर आया पाकिस्तान, माननी पड़ी तालि‍बान की शर्त, जानें सीजफायर की पूरी कहानी

Shreeom Singh

Shreeom Singh is a Digital Journalist with over 3 years of experience in the media industry. Having worked with prestigious organizations like Bharat 24, Network 10, and APN News. Shreeom specializes in a wide spectrum of beats, including World, Sports, Business, Lifestyle, and Health. He is dedicated to delivering well-researched and engaging stories to a global audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *