World

Elon Musk: एलन मस्‍क ने दी परमाणु जंग की चेतावनी, बोले- ‘साल 2030 तक दुनिया में भीषण जंग…’

Elon Musk: टेस्ला और X (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क एक बार फिर दुनिया को भविष्य के खतरे को लेकर चेतावनी देते दिखे हैं। जनसंख्या गिरावट से लेकर एआई के जोखिम तक, मस्क अक्सर मानवता को आगाह करते रहते हैं। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि अगले 5 से 10 साल के भीतर दुनिया एक बड़े युद्ध, संभवतः परमाणु युद्ध, का सामना कर सकती है।

मस्क ने X पर दी चेतावनी

एलन मस्क ने यह चेतावनी Hunter Ash नाम के एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए दी। Hunter Ash ने दावा किया था कि आज की सरकारें कमजोर इसलिए हैं, क्योंकि उन्हें किसी बड़े विदेशी युद्ध का डर नहीं है। इसके जवाब में मस्क ने लिखा, “एक बड़ा युद्ध अवश्यंभावी है। 5 साल, अधिकतम 10 साल में।”

मस्क के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और चिंता तेज हो गई है। कई लोग पूछ रहे हैं कि उनका इशारा किस क्षेत्र या संघर्ष की ओर है, लेकिन मस्क ने इस बारे में कोई स्पष्ट नाम नहीं लिया।

2030 तक वैश्विक संघर्ष की संभावना?

मस्क ने संकेत दिया कि दुनिया जल्द ही एक वैश्विक संघर्ष में फंस सकती है, और यह संघर्ष परमाणु जंग का रूप भी ले सकता है। मस्क लंबे समय से यह कहते रहे हैं कि दुनिया में तनाव केवल बढ़ रहा है, जबकि परमाणु प्रतिरोधक क्षमता होने के बावजूद भी शांति बनी रहने की संभावना कम होती जा रही है।

किन टकरावों की ओर इशारा कर रहे हैं मस्क?

हालांकि मस्क ने अपने पोस्ट में किसी देश या संघर्ष का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके पिछले बयानों से कुछ संकेत मिलते हैं। उनकी AI सिस्टम Grok के अनुसार मस्क कई मौकों पर निम्न संभावित संकटों का उल्लेख कर चुके हैं:

  1. अमेरिका–चीन तनाव और ताइवान

मस्क ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर बढ़ता तनाव भविष्य में बड़े युद्ध का कारण बन सकता है।

  1. यूक्रेन–रूस युद्ध का विस्तार

रूस और यूक्रेन का युद्ध पहले ही यूरोप की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। मस्क ने आशंका जताई थी कि यदि यह संघर्ष और बढ़ा तो यह तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है।

  1. यूरोप में प्रवासन और पहचान की राजनीति

मस्क ने पहले भी कहा था कि यूरोप और ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर प्रवासन (migration) और पहचान की राजनीति (identity politics) सामाजिक विभाजन और आंतरिक संघर्ष को जन्म दे सकती है, जो गंभीर हालात पैदा कर सकता है।

हालांकि मस्‍क ने अपनी मूल पोस्‍ट में किसी तनाव या लड़ाई का नाम नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें- प्रदूषण से हो रही खांसी-खराश, नाक और गले ने कर दिया परेशान… इन देसी नुस्खों से मिलेगा आराम

Shreeom Singh

Shreeom Singh is a Digital Journalist with over 3 years of experience in the media industry. Having worked with prestigious organizations like Bharat 24, Network 10, and APN News. Shreeom specializes in a wide spectrum of beats, including World, Sports, Business, Lifestyle, and Health. He is dedicated to delivering well-researched and engaging stories to a global audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *