India

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, आदिवासी चेतना के अग्रदूत एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में श्री राय ने कहा कि शिबू सोरेन जी का निधन केवल एक राजनीतिक नेता के जाने की खबर नहीं है, बल्कि यह झारखंड की आत्मा, उसकी पहचान और संघर्षशील चेतना के एक युग का अंत है। उन्होंने जनजातीय समाज, गरीबों, वंचितों और श्रमिकों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

उनकी पहचान आज भी जीवित

वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने न केवल झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाई बल्कि जन आकांक्षाओं के प्रतीक बनकर दशकों तक जनहित में संघर्ष किया। Dishom Guru के रूप में उनकी पहचान आज भी जनमानस में जीवित है और सदैव रहेगी।

श्री अजय राय ने कहा कि शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है। उनका निधन झारखंड ही नहीं, संपूर्ण भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति है।

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से हम उनके प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।

-आदित्य सिंह

ये भी पढ़ें- लॉन्च होने जा रही है Harley-Davidson की सबसे सस्ती बाइक, जानें इसके नए फीचर्स और कीमत

NEWSINGEST

Admin of this website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *