Entertainment

Border 2 Trailer: ‘बॉर्डर 2’ का देशभक्ति से भरा ट्रेलर रिलीज, फिर गूंजी सनी देओल की दहाड़, VIDEO

Border 2 Trailer: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। देशभक्ति के जज्बे, जबरदस्त वॉर सीन्स और दमदार डायलॉग्स से सजा यह ट्रेलर शुरुआत से अंत तक रोमांच से भर देता है।

ट्रेलर को पहली बार 15 जनवरी को एक प्राइवेट स्क्रीनिंग में दिखाया गया था, जहां इसे जोरदार प्रतिक्रिया मिली। अब रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर भी छा गया है।

तीनों सेनाओं की ताकत दिखाता है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त ताकत को दर्शाती है। कहानी उस दौर की झलक देती है, जब तीनों सेनाएं मिलकर दुश्मनों के खिलाफ एक साझा मिशन पर उतरती हैं। विस्फोट, हवाई हमले और समुद्री ऑपरेशन को बेहतरीन विजुअल्स के साथ दिखाया गया है।

एक सीन में सनी देओल के सामने दुश्मन की तोप तान दी जाती है, लेकिन उनका बेखौफ अंदाज पूरे माहौल को जोशीला बना देता है।

सनी देओल बने दमदार बटालियन अफसर

फिल्म में सनी देओल एक बटालियन अफसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका आक्रामक अंदाज, बुलंद आवाज और जोशीले डायलॉग्स ट्रेलर की जान हैं। एक बार फिर सनी देओल ने साबित कर दिया है कि देशभक्ति वाले किरदारों में उनकी मौजूदगी सबसे ज्यादा असर छोड़ती है।

ये भी पढ़ें- NHAI ने बनाया दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में बना दिया 29 किमी सड़क, देखें VIDEO

वरुण, दिलजीत और अहान के किरदार

फिल्म में

  • वरुण धवन भारतीय सेना के परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं, जो जमीन पर पूरे ऑपरेशन की कमान संभालते हैं।
  • अहान शेट्टी नौसेना अधिकारी के रूप में नजर आते हैं।
  • दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के शहीद फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी हवाई हमले के दौरान वीरगति पाई थी।

वीएफएक्स और तकनीकी पक्ष ने बढ़ाया असर

‘बॉर्डर 2’ का वीएफएक्स, साउंड डिजाइन और सिनेमेटोग्राफी ट्रेलर को और प्रभावशाली बनाते हैं। युद्ध के दृश्य बेहद रियल और भव्य नजर आते हैं। ठीक पहली ‘बॉर्डर’ की तरह इस फिल्म में भी सनी देओल के वन-लाइनर्स दर्शकों को सीटियां बजाने पर मजबूर करते हैं।

सपोर्टिंग कास्ट और रिलीज डेट

ट्रेलर में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह की भी झलक देखने को मिलती है, जो फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने डायरेक्टर नजमुल को हटाया, तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहा था

Shreeom Singh

Shreeom Singh is a Digital Journalist with over 3 years of experience in the media industry. Having worked with prestigious organizations like Bharat 24, Network 10, and APN News. Shreeom specializes in a wide spectrum of beats, including World, Sports, Business, Lifestyle, and Health. He is dedicated to delivering well-researched and engaging stories to a global audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *