Uncategorized

देवरिया के आयुष्मान सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

जनपद देवरिया के ग्राम देवकली जयराम निवासी आयुष्मान सिंह, पुत्र श्री अमित सिंह, ने बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र सहित समूचे प्रदेश में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

प्रतियोगिता में आयुष्मान सिंह ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए अपनी टीम को विजय दिलाई। उनके शानदार प्रदर्शन ने न केवल उत्तर प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का एक नया मानदंड भी स्थापित किया है।

गांव में प्रथम आगमन पर आयुष्मान सिंह का ग्रामवासियों एवं परिवारजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस अवसर पर विनय राव, ब्रजेश राव, पिंटू राव, अतुल राव, वैभव राव, तरुण राव, प्रियांशु राव सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने आयुष्मान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीणों ने कहा कि आयुष्मान सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। यदि संकल्प, परिश्रम और समर्पण हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।

प्रदेशवासियों ने आशा व्यक्त की है कि आयुष्मान सिंह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

NEWSINGEST

Admin of this website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *