World

अमेरिका में हिंदू सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा धार्मिक समुदाय, यहूदी-मुस्लिम से भी आगे, रिसर्च में खुलासा

Hindu in US: अमेरिका में किए गए एक बड़े सर्वे में सामने आया है कि हिंदू समुदाय शिक्षा के मामले में सबसे आगे है। Pew Research Center की ‘रिलिजियस लैंडस्केप स्टडी’ के मुताबिक, हिंदू समुदाय ने पढ़ाई-लिखाई के मामले में यहूदी समुदाय को भी पीछे छोड़ दिया है। इस रिपोर्ट को 19 फरवरी को जारी किया गया।

70 फीसदी हिंदुओं के पास ग्रेजुएशन डिग्री

स्टडी के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले 10 में से 7 हिंदू (करीब 70 प्रतिशत) के पास बैचलर डिग्री या उससे अधिक शिक्षा है। इसके बाद यहूदी समुदाय आता है, जहां लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की पढ़ाई की है।

वहीं, पूरे अमेरिका की बात करें तो सिर्फ 35 प्रतिशत लोगों के पास ही बैचलर या उससे ज्यादा की डिग्री है। यानी हिंदू समुदाय राष्ट्रीय औसत से काफी आगे है।

ये भी पढ़ें- Valentine’s Day: कामसूत्र के देश में हो गई रोमांस की कमी, क्यों अपने रिश्तों से असंतुष्ट हैं भारतीय?

मुस्लिम और बौद्ध समुदाय भी औसत से आगे

रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम, बौद्ध और ऑर्थोडॉक्स ईसाई समुदाय भी शिक्षा के मामले में राष्ट्रीय औसत से बेहतर हैं। इन समुदायों में 10 में से 4 से ज्यादा लोगों के पास कम से कम बैचलर डिग्री है।

दूसरी ओर, इवेंजेलिकल ईसाई, कैथोलिक और पुराने ब्लैक प्रोटेस्टेंट चर्च से जुड़े लोगों की शिक्षा का स्तर राष्ट्रीय औसत से नीचे पाया गया।

इमिग्रेशन और प्रोफेशन का असर

रिपोर्ट में बताया गया है कि अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच शिक्षा के स्तर में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। इसके पीछे इमिग्रेशन और सामाजिक पृष्ठभूमि अहम वजह है। खासकर हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध समुदाय के कई लोग उच्च शिक्षा या कुशल काम के लिए अमेरिका पहुंचे हैं, जिससे उनका औसत शिक्षा स्तर ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- हॉरर टास्क और हिंसा… बच्चों के लिए खतरा बन रहे ये 4 मोबाइल गेम्स, गाजियाबाद वाली बहनों को थी लत

Shreeom Singh

Shreeom Singh is a Digital Journalist with over 3 years of experience in the media industry. Having worked with prestigious organizations like Bharat 24, Network 10, and APN News. Shreeom specializes in a wide spectrum of beats, including World, Sports, Business, Lifestyle, and Health. He is dedicated to delivering well-researched and engaging stories to a global audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *