T20 World Cup 2026: ICC ने रिलीज किया टी20 वर्ल्ड कप एंथम सॉन्ग ‘Feel the Thrill’, देखें वीडियो

T20 World Cup 2026: ICC ने रिलीज किया टी20 वर्ल्ड कप एंथम सॉन्ग ‘Feel the Thrill’, देखें वीडियो

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होने जा रही है और इस बार इसका आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा. इस वैश्विक क्रिकेट महाकुंभ में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में पांच टीमें शामिल हैं.

ग्रुप स्टेज के दौरान दर्शकों को भरपूर क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा, क्योंकि हर दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा, जो 15 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमें एक ही ग्रुप में रखी गई हैं, जिससे यह मुकाबला और भी हाई-वोल्टेज बन गया है.

ICC ने जारी किया आधिकारिक एंथम

टूर्नामेंट से पहले उत्साह को और बढ़ाते हुए ICC ने शुक्रवार को T20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक एंथम “Feel The Thrill” रिलीज कर दिया. इस गाने को मशहूर भारतीय संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और अपनी आवाज भी दी है.

यह एंथम रोमांच, जुनून और खेल की भावनाओं को दर्शाता है. इसके बोल और संगीत खिलाड़ियों के जोश के साथ-साथ दर्शकों की भावनाओं को भी बखूबी दर्शाते हैं. गाना खासतौर पर T20 क्रिकेट की तेज रफ्तार, प्रतिस्पर्धा और रोमांच को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें- Data Breach: खतरे में Gmail, Facebook समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स! 14 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड लीक

ICC CEO ने क्या कहा?

ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने एंथम को लेकर कहा कि पुरुष T20 वर्ल्ड कप अपने आप में बेहद खास और प्रतिस्पर्धात्मक टूर्नामेंट है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में ऐसे पल बनते हैं, जो खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए हमेशा यादगार रहते हैं.

उनके अनुसार, आधिकारिक गीत का उद्देश्य संगीत के माध्यम से फैंस को जोड़ना, विविधता का जश्न मनाना और इस टूर्नामेंट को क्रिकेट के सबसे बड़े वैश्विक उत्सव के रूप में पेश करना है.

सात शहरों के आठ स्टेडियम में होंगे मुकाबले

T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत और श्रीलंका के कुल 7 शहरों के 8 स्टेडियमों में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का वेन्यू प्लान इस तरह तैयार किया गया है कि दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों को लाइव मुकाबले देखने का मौका मिल सके.

मैच वेन्यू इस प्रकार हैं:

  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
  • वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो
  • पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

ग्रुप और मैच लोकेशन से जुड़ी अहम जानकारी

  • ग्रुप बी के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे.
  • ग्रुप ए में शामिल पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी.
  • यदि पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो ये मुकाबले भी श्रीलंका में होंगे.

अगर पाकिस्तान अंतिम चार में जगह नहीं बनाता, तो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी भारत करेगा.

ये भी पढ़ें- कंटेट क्रिएटर्स पर होगी पैसों की बारिश! इस साल YouTube ने बनाया नया प्लान, कैसे उठाएं फायदा?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *