Sanchaar Sathi App: केंद्र ने की विपक्ष की बोलती बंद, ऐप कर सकते हैं डिलीट; क्या है संचार साथी विवाद?
Sanchaar Saathi App: केंद्र सरकार ने हाल ही में एक प्लेटफॉर्म संचार से सभी को इंट्रोड्यूस किया. ऐप के सामने आते ही विपक्ष तिलमिला गया. विपक्ष का कहना है कि इस ऐप्लीकेशन के जरिए सरकार आपके निजि चीजों पर नजर रखने वाली है. कैसे? ऐसा कहा जा रहा है कि इस ऐप्लीकेशन को न तो डिलीट किया जा सकेगा और अपने आप ही फोन में इंस्टॉल हुआ मिलेगा. लेकिन क्या ये सच है या महज हर बार की तरह विपक्ष का झूठ?
क्योंकि अचानक से इस प्लेटफॉर्म के बारे में काफी चर्चा होने लगी तो इसके पीछे का सच भी जानना बेहद अहम माना जा रहा है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि क्या आप अपने फोन से इस ऐप को नहीं हटा पाएंगे? या फिर विपक्ष झूठ बोल रहा है. आइए जानते हैं.
सरकार की ओर से जारी आदेश
दरअसल यह विवाद उस समय जारी हुआ. जब DoT यानी दूरसंचार विभाग ने मोबाइल कंपनियों के लिए एक आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया कि आने वाले सभी डिवाइस में संचार साथी मोबाइल ऐप प्री-इंस्टॉल यानी पहले से ही इंस्टॉल किया हुआ मिलेगा. इसे अनिवार्य कर दिया गया है. कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि पहले से ही इसका सेटअप करके डिवाइस को बेचा जाए. साथ ही ग्राहक को दिखे. किसी भी तरह से इसे छिपाया न जाए. इसके बाद से ही विपक्ष ने अपने सवालों की झड़ी लगा दी. आरोप-प्रत्यारोपों का भी दौर शुरू हुआ. ये तक कह दिया गया कि सरकार इस ऐप की मदद से ग्राहक की जासूसी करने वाली है. लेकिन इस पर खुद सरकार का जवाब सामने आ गया है.
ये भी पढ़ें- अब ChatGpt से कर पाएंगे दिल की बात, एडल्ट के लिए आ रहा नया फीचर, Introverts को आएगा खूब पसंद!
क्या नहीं कर सकते डिलीट?
विपक्ष के फेंके हुए झूठ पर सरकार ने सच की गेंद डाल दी है. यानी स्थिति एकदम साफ कर दी गई है कि आखिर डिलीट किया जा सकता है या नहीं? केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्या सिंधिया ने ये साफ किया कि अगर आप इस ऐप्लीकेशन को अपने डिवाइस में नहीं रखना चाहते तो इसे डिलीट कर सकते हैं. यानी सरकार की ओर से किसी भी ग्राहक पर ये दबाव नहीं बनाया जाएगा कि फोन में ऐप रखना अनिवार्य है. यह साफ कर दिया गया है कि ये सिर्फ ऑप्शनल है. केंद्रीय मंत्री मे कहा कि हम इस ऐप को सब तक पहुंचाना चाहते हैं केवल ये हमारा कर्तव्य है. इसे अपने डिवाइस में रखना है या नहीं, यह यूजर पर निर्भर करता है.
क्या है संचाप साथी ऐप
जिस ऐप पर इतना बवाल जारी है उसके बारे में जान लें कि आखिर है क्या? तो आपको बता दें कि ये एक साइबर सिक्योरिटी टूल हैं. सरकार की ओर से इसे 17 जनवरी 2025 को लॉन्च किया गया था. अब तक ऐप्लीकेशन को 5 करोड़ से भी अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इस ऐप्लीकेशन की मदद से 7 लाख से भी ज्यादा चोरी या फिर खोए हुए डिवाइस को ढूंढा गया है. 3 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन भी इसकी मदद से कट चुके हैं. यही नहीं 37 लाख से ज्यादा चोरी के डिवाइस अब तक संचार साथी की सहायता से ब्लॉक किए गए हैं.
ये भी पढ़ें- प्रदूषण से हो रही खांसी-खराश, नाक और गले ने कर दिया परेशान… इन देसी नुस्खों से मिलेगा आराम