Lifestyle

‘नो नट नवंबर’ क्या है? सोशल मीडिया पर क्यों वायरल है हस्तमैथुन से जुड़ा ये अजीब सा चैलेंज?

No Nut November: सोशल मीडिया पर हर साल नवंबर महीने में एक अनोखा चैलेंज चर्चा में रहता है- नो नट नवंबर (No Nut November)। यह कोई आम ट्रेंड नहीं, बल्कि आत्म-नियंत्रण और इच्छाओं पर काबू पाने की परीक्षा मानी जाती है। इस चैलेंज में पुरुषों (और कई बार महिलाएं भी) से उम्मीद की जाती है कि वे पूरे नवंबर महीने तक किसी भी प्रकार की यौन गतिविधि या हस्तमैथुन से दूर रहें।

यह ट्रेंड मज़ाक में शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह आत्म-अनुशासन और मानसिक नियंत्रण की एक तरह की चैलेंज बन गया है।

नो नट नवंबर की शुरुआत कब हुई?

इस ट्रेंड की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। उस समय एक सोशल मीडिया यूज़र ने इसे Urban Dictionary पर मज़ाक के तौर पर पोस्ट किया था। लेकिन इंटरनेट की दुनिया में जो चीज़ें मज़ाक के रूप में शुरू होती हैं, वे अक्सर बड़े ट्रेंड बन जाती हैं और यही हुआ नो नट नवंबर के साथ भी।

धीरे-धीरे Reddit, Twitter और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस चैलेंज को अपनाने वालों की संख्या बढ़ने लगी। आज यह एक ग्लोबल इंटरनेट मूवमेंट बन चुका है।

“नट” शब्द का क्या मतलब है?

नो नट नवंबर के नाम में मौजूद “नट (Nut)” शब्द का अर्थ आम बोलचाल में स्खलन (ejaculation) से है। यह शब्द 1930 के दशक में अमेरिकी स्लैंग “bust a nut” से आया है, जिसका मतलब होता है- वीर्यपात होना।

इसलिए “No Nut November” का सीधा मतलब हुआ- “नवंबर में स्खलन न करना।”

ये भी पढ़ें- बेडरूम तक पहुंची जंग, रशियन हसीनाओं के आगे अमेरिका पस्त, हनीट्रैप से सीक्रेट निकलवा रहीं स्पाई गर्ल्स

नो नट नवंबर के मुख्य नियम

हालांकि इस चैलेंज को लेकर अलग-अलग लोग अपने नियम तय करते हैं, लेकिन इसके कुछ बुनियादी नियम आम तौर पर माने जाते हैं:

  • पूरा नवंबर महीने तक किसी भी तरह की यौन गतिविधि या हस्तमैथुन न करें।
  • अगर आप किसी भी दिन “नट” करते हैं यानी वीर्यपात होता है तो चैलेंज खत्म माना जाएगा।
  • कुछ लोग मानते हैं कि बिना वीर्यपात के सेक्स की अनुमति है, लेकिन यह व्यक्तिगत दृष्टिकोण पर निर्भर करता है।

कई लोगों के लिए यह आसान नहीं होता। कुछ प्रतिभागियों का कहना है कि यह उतना ही कठिन है जितना धूम्रपान छोड़ना या चीनी का सेवन कम करना।

लोग नो नट नवंबर क्यों करते हैं?

हर किसी के पास इस चैलेंज को अपनाने के अपने कारण होते हैं। कुछ लोग इसे आत्म-नियंत्रण की परीक्षा के रूप में लेते हैं, तो कुछ इसे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जोड़कर देखते हैं।

कई प्रतिभागियों का मानना है कि नो नट नवंबर से व्यक्ति को अपनी आदतों, भावनाओं और ऊर्जा पर बेहतर नियंत्रण मिलता है। इसके अलावा, इस अवधि में लोग अक्सर अपनी ऊर्जा को नए शौक, फिटनेस या रचनात्मक कार्यों में लगाने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढे़ें- भारत तेजी से बढ़ा रहा अपना गोल्ड रिजर्व, चीन भी लगातार खरीद रहा है सोना, अचानक क्यों बढ़ गई कीमत और डिमांड?

NEWSINGEST

Admin of this website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *