Technology

ठगों ने खोजा ठगी का नया तरीका! Google Form के ज़रिए कर रहे फ्रॉड, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Google Form Scam: आजकल ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं और साइबर अपराधी हर दिन नए-नए तरीके खोज रहे हैं. हाल ही में Google Form को ठगों ने अपनी नई चाल के तौर पर अपनाया है. पहले ये फॉर्म ऑफिस सर्वे, इवेंट रजिस्ट्रेशन या संपर्क जानकारी के लिए इस्तेमाल होते थे, लेकिन अब इसका दुरुपयोग कर लोग बैंक डिटेल्स और लॉगिन जानकारी चुराने लगे हैं. क्योंकि ये फॉर्म Google के असली सर्वर पर चलते हैं और लिंक docs.google.com से शुरू होता है, इसलिए इसे देखकर कई लोग आसानी से फंसे जाते हैं.

Google Form स्कैम कैसे काम करता है?

यह धोखाधड़ी अक्सर एक फिशिंग ईमेल के जरिए शुरू होती है. यह ईमेल इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह बैंक, ऑफिस या किसी भरोसेमंद व्यक्ति का लगने लगे. कभी-कभी तो हैक किए गए परिचित के अकाउंट से भी ऐसे मेल भेजे जाते हैं, जिससे शंका कम होती है. मेल में दिया गया लिंक आपको एक Google Form पर ले जाता है, जो किसी बैंक या कंपनी के पोर्टल जैसा दिखता है. यहां आपसे कार्ड डिटेल्स, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है. कुछ मामलों में फॉर्म के अंदर मालवेयर डाउनलोड का लिंक या ठगी के लिए संपर्क नंबर भी छिपा होता है. ठग बार-बार नए लिंक बनाकर सुरक्षा सिस्टम को चकमा दे देते हैं.

ये भी पढ़ें- AC, कार, दूध समेत कई चीजें टैक्स फ्री, GST में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या होगा सस्ता

Google Form स्कैम से बचाव के प्रभावी उपाय

अगर आप भी इस स्कैम से बचना चाहते हैं तो कभी भी किसी Google Form में पासवर्ड या बैंक डिटेल्स न भरें. यदि आपको अचानक कोई ईमेल मिले, खासकर जिसमें तुरंत कोई कार्रवाई करने को कहा जाए, तो सावधानी बरतें. यदि ईमेल बैंक या ऑफिस से आया है, तो सीधे उस संस्था से संपर्क करके पुष्टि करें. कई Google Forms में नीचे “Never submit passwords” या “Content is neither created nor endorsed by Google” लिखा होता है, इसे नजरअंदाज न करें. इसके अलावा हर Google Form में Report बटन होता है, इसका उपयोग जरूर करें.

गलती से जानकारी देने पर तुरंत करें ये काम

अगर गलती से आपने कोई निजी जानकारी भर दी है, तो तुरंत अपना पासवर्ड बदलें और संबंधित संस्था को सूचित करें. जैसे आपका बैंक या ऑफिस. ज़रूरत पड़ने पर उनके साइबर सुरक्षा विभाग से मदद लें. इससे भविष्य में होने वाली नुकसान से बचा जा सकता है. Google Form स्कैम एक नया रूप हो सकता है, लेकिन इससे बचना आसान है. हमेशा सतर्क रहें, संदिग्ध मेल या लिंक को दोबारा जांचें और कभी भी अनजाने फॉर्म में अपनी निजी जानकारी साझा न करें. इसके अलावा, अपने डिवाइस को अपडेटेड रखें ताकि मालवेयर और वायरस से बचाव हो सके.

ये भी पढ़ें- सिगरेट, गुटखा और कोल्ड ड्रिंक पर लगेगा 40 प्रतिशत टैक्स, GST में बदलाव के बाद क्या सस्ता क्या महंगा?

Shreeom Singh

Shreeom Singh is a Digital Journalist with over 3 years of experience in the media industry. Having worked with prestigious organizations like Bharat 24, Network 10, and APN News. Shreeom specializes in a wide spectrum of beats, including World, Sports, Business, Lifestyle, and Health. He is dedicated to delivering well-researched and engaging stories to a global audience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *