World

चीन में महिलाओं की प्राइवेसी के साथ बड़ा स्कैंडल! टेलीग्राम के इस चैनल पर प्राइवेट तस्वीरें हो रहीं लीक

बीजिंग: जब किसी महिला की निजी तस्वीरें उसकी अनुमति के बिना सार्वजनिक की जाती हैं, तो सिर्फ उसकी तस्वीरें नहीं, बल्कि उसकी आत्मा, विश्वास और गरिमा को भी तार-तार किया जाता है। चीन में महिलाओं की प्राइवेसी के साथ ऐसा ही एक घिनौना खिलवाड़ हुआ है, जिसने न सिर्फ सोशल मीडिया को झकझोर दिया है, बल्कि हजारों महिलाओं को मानसिक और भावनात्मक आघात भी पहुंचाया है।

एक ऐसा स्कैंडल, जिसने महिलाओं को सवालों से नहीं, बल्कि सन्नाटे से भर दिया है।

टेलीग्राम चैनल Mask Park Treehole Forum

CNN की खबर के मुताबिक, चीन में ‘Mask Park Treehole Forum’ नामक एक सीक्रेट टेलीग्राम चैनल पर हजारों चीनी महिलाओं की इंटिमेट तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे थे। इस चैनल के एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे और इसे चीन में केवल VPN के जरिए एक्सेस किया जा सकता था।

इस घिनौने नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब Ms D नाम की एक 20 वर्षीय युवती को किसी अनजान शख्स ने यह जानकारी दी कि उसकी निजी तस्वीरें और सोशल मीडिया डिटेल्स उस चैनल पर खुलेआम शेयर की जा रही हैं।

Ms D ने बताया कि उसने जब अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से पूछा तो उसने स्वीकार किया कि उसने तस्वीरें कुछ लोगों के साथ शेयर की थीं। लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि मामला केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं था उसकी निजी जिंदगी का सबसे संवेदनशील हिस्सा एक बड़े डिजिटल तमाशे का हिस्सा बन चुका था।

घिनौनी सोच और मानसिकता का वीभत्स चेहरा

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि चैनल पर सिर्फ महिलाओं की तस्वीरें ही नहीं थीं, बल्कि नाबालिग बच्चियों, अपराधियों की महिला रिश्तेदारों और यहां तक कि अपनी ही फैमिली से जुड़ी महिलाओं के बारे में भी बेहूदी फैंटेसी की गई थी।

Ms D की पीड़ा उस वक्त शब्दों में ढलती है जब वह कहती है, “ये अनुभव ऐसा है, जैसे हमें बार-बार वर्बल रेप किया जा रहा हो।” वह अकेली नहीं है ऐसी हजारों महिलाएं हैं, जिनकी इज्जत, निजता और आत्मविश्वास को इस घिनौने डिजिटल हमले ने रौंद डाला है।

ये भी पढ़ें- क्या स्पॉन्सर्स के लिए पनौती है भारतीय टीम? जर्सी पर आया जिसका नाम, उसका निकला दिवाला! देखें आंकड़े

ऑनलाइन कैंपेन बना महिलाओं की आवाज

जब यह मामला सामने आया, तो इसे दबाने की हर कोशिश हुई, लेकिन महिलाओं ने चुप रहने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर एक बड़ा कैंपेन शुरू हुआ। महिलाओं ने एक-दूसरे को बताया कि चैनल को कैसे रिपोर्ट करना है, सबूत कैसे जुटाने हैं और सरकार पर जांच का दबाव कैसे बनाना है।

इस अभियान में ‘No investigation, no kids’ यानी ‘अगर सरकार जांच नहीं करेगी तो हम बच्चे पैदा नहीं करेंगे’ जैसे नारों ने महिलाओं के गुस्से को आवाज दी। यह नारा सिर्फ विरोध नहीं, एक चेतावनी थी कि एक समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें।

सरकार की प्रतिक्रिया और सेंसरशिप

सरकार ने दावा किया है कि Mask Park Treehole Forum को बंद कर दिया गया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि इसके जैसे कई छोटे-छोटे चैनल अभी भी एक्टिव हैं और महिलाओं की प्राइवेसी को निशाना बना रहे हैं।

सरकार ने अब उन सोशल मीडिया पोस्ट्स को हटाना और म्यूट करना शुरू कर दिया है, जो इस मुद्दे पर सवाल उठा रही थीं। Mask Park नाम सर्च करने पर अब यूजर्स को स्कैंडल से जुड़ी जानकारी नहीं मिलती। यह एक तरह से सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश है, ताकि असली समस्या पर बहस ही न हो पाए।

ये भी पढ़ें- अगले साल आएगा फोल्डेबल iPhone, चार कैमरे और टच आईडी से होगा लैस, देखें इसकी खासियत

NEWSINGEST

Admin of this website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *