एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल बने उपकप्तान
T-20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने टीम का ऐलान किया। सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी जगह मिली है। क्रिकेट एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से UAE में हो रही है। भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। शुभमन गिल को न सिर्फ स्क्वॉड में जगह मिली है बल्कि उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया है। श्रेयस अय्यर जगह बनाने से चूक गए।
एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह होगा बैग का वजन, ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा जुर्माना