India

वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान आग: पुजारी समेत 9 झुलसे, 4 की हालत नाजुक

वाराणसी के चौक इलाके में स्थित आत्म विश्वेश्वर मंदिर में शनिवार को आरती के समय बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में शिवजी का रुई से श्रृंगार किया गया था, इसी दौरान आरती की थाल से उठी चिंगारी ने आग पकड़ ली।

घटना के समय मंदिर में करीब 200 श्रद्धालु मौजूद थे। आग की चपेट में आने से पुजारी समेत 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदिर संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल और एंबुलेंस वाहन मौके तक नहीं पहुंच सके। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- राखी मनाने आया 12 साल का मासूम, यूपी में चाकू से गोदकर हत्या; परिवार में मातम

NEWSINGEST

Admin of this website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *