छपरी’ बोलने वाले ट्रोल पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- तुम्हारा दिमाग जातिवादी कचरे से भरा है
पति-पत्नी और पंगा’ शो में नजर आ रहे फहाद अहमद को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया, स्वरा ने पोस्ट शेयर कर दिया जवाब
अभिनेत्री स्वरा भास्कर और उनके पति, समाजवादी नेता फहाद अहमद, इन दिनों रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में हिस्सा ले रहे हैं। शो के प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर फहाद को लेकर एक यूजर की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया।
एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने फहाद को ‘डोंगरी का छपरी’ और ‘स्ट्रीट वेंडर’ बताते हुए लिखा कि स्वरा ने उन्हें पीआर के लिए शो में लाया है। इस पर स्वरा ने उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और सख्त लहजे में कहा कि ‘छपरी’ एक जातिवादी और अपमानजनक शब्द है, जिसका प्रयोग उस समुदाय के लिए किया जाता है जो फूस की झोपड़ियां बनाते हैं। उन्होंने जोड़ा कि डोंगरी या कहीं भी स्ट्रीट वेंडर होना शर्म की बात नहीं है, बल्कि ऐसे शब्द इस्तेमाल करना जातिवादी और वर्गवादी सोच का परिचायक है।
कलर्स टीवी का पति-पत्नी और पंगा शो सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं, जिसमें मशहूर कपल्स को टास्क के जरिए उनकी केमिस्ट्री और रिश्ते की मजबूती परखा जाता है।
स्वरा भास्कर ने वर्ष 2023 में फहाद अहमद से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है।
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान सीजफायर, मुनीर की मेजबानी… जानें कैसे बिगड़े मोदी-ट्रंप के रिश्ते?